उत्तराखंड: कोरोना वायरस को लेकर सभी जिलों में अलर्ट, प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पंहुची 30

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। राज्य में नए कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना वायरस को लेकर देश के सभी राज्यों में अलर्ट जारी है। उत्तराखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में बद्रीनाथ, केदारनाथ और वैष्णो देवी की यात्रा से वापस लौटे तीन श्रद्धालुओं समेत 7 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। वर्तमान में सभी सात सक्रिय मरीज घर पर ही आइसोलेट किए गए हैं। वहीं शुक्रवार को कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले सामने आए। एक ही दिन में 7 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है।

सभी जिलों में अलर्ट

जिसके बाद सरकार ने हर जिले में कोराना को लेकर सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी मरीज के कोरोना पाजिटिव मिलने पर सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाएगी। ताकि नए वैरिएंट की समय रहते पहचान की जा सके। सरकारी अस्पतालों में पॉजिटिवों के लिए बेडों को रिजर्व रखा गया है। इसी के साथ ही ऑक्सीजन प्लांटों पर भी विशेषतौर से फोकस किया गया है। साथ ही ऑक्सीजन सप्लाई, जरूरी दवाएं, वेंटिलेटर, BiPAP मशीनें, PSA प्लांट और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पूरी तरह क्रियाशील रखने के लिए कहा गया है।