उत्तराखंड: कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट, 05 लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, सभी जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। राज्य में नए कोविड-19 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है।

कोरोना वायरस की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना वायरस को लेकर देश के सभी राज्यों में अलर्ट जारी है। इस बीच उत्तराखंड में उत्तराखंड में कोरोना के पांच नए मामले बुधवार को रिपोर्ट हुए हैं। इनमें दो मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री बताई गई है, जबकि तीन मरीजों को उत्तराखंड में ही संक्रमण हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना पाॅजिटिव मिली एक युवती बेंगलुरु व युवक हैदराबाद से लौटा है। इन दोनों ने शहर में अलग-अलग निजी लैब से अपनी जांच कराई थी। वहीं महंत इंदिरेश अस्पताल में भी माजरा निवासी एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा एम्स ऋषिकेश में भी कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। इनमें पाजिटिव मिली एक स्टाफ नर्स पूर्व में संक्रमित चिकित्सक के संपर्क में आई थी। यह महिला चिकित्सक बेंगलुरु से लौटी थी। इसके अलावा एम्स ऋषिकेश में भर्ती बिजनौर निवासी एक व्यक्ति में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। हालांकि, चिकित्सकों के अनुसार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

सभी जिलों में अलर्ट

जिसके बाद सरकार ने हर जिले में कोराना को लेकर सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी मरीज के कोरोना पाजिटिव मिलने पर सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाएगी। ताकि नए वैरिएंट की समय रहते पहचान की जा सके। सरकारी अस्पतालों में पॉजिटिवों के लिए बेडों को रिजर्व रखा गया है। इसी के साथ ही ऑक्सीजन प्लांटों पर भी विशेषतौर से फोकस किया गया है।