उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के लोगों को अब अपने जरूरी सवालों के जवाब एक क्लिक पर उपलब्ध हो जाएंगे।
तैयार हुआ यह प्लेटफॉर्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें परियोजना में कितना बजट मिला, किस मामले में कोर्ट में सुनवाई होनी है, आज कौन सी बैठक है, किससे मुलाकात तय है। यह जानकारी मिलेगी। इसके लिए अधिकारियों और जनता के लिए डिजिटल उत्तराखंड (https://digital.uk.gov.in/) प्लेटफॉर्म तैयार हुआ है। यह प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर काम करता है। ई-ऑफिस को इसी प्लेटफॉर्म पर लिंक कर दिया गया है।
उपलब्ध होगी यह जानकारी
इस संबंध में नितेश झा, सचिव, आईटी ने बताया है कि डिजिटल उत्तराखंड अधिकारियों व आम जनता के लिए सुरक्षित लॉगिन की सुविधा देगा। अत्याधुनिक तकनीकी से लैस इस प्लेटफॉर्म पर अफसर को उनके विभाग की हर जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध कराई गई है।