उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मंगलवार की आधी को पाकिस्तान और पीओके में 09 ठिकानों पर मिसाइल हमला किया। इस हमले में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। जिसके बाद सभी राज्य भी अलर्ट मोड पर है।
दिए यह निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। साथ ही डीजीपी ने भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बरतने के लिए फोर्स के साथ ही एसएसबी के साथ पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा संवेदनशील केंद्रीय संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है। वहीं राज्य में बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।