उत्तराखंड: अल्मोड़ा के युवक की सर्पदंश से मौत, प्राइवेट कंपनी में करता था नौकरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। किच्छा के ग्राम कच्ची खमरिया में एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई।

युवक की सर्पदंश से मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक अल्मोड़ा का निवासी था। 36 वर्षीय वीरेन्द्र सिंह पुत्र डूंगर सिंह निवासी पहाड़ी कॉलोनी कच्ची खमरिया रुद्रपुर मूलरूप से ग्राम उजियारा जिला अल्मोड़ा का निवासी था। जो लालपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहीं मंगलवार सुबह घर के गेट पर रिश्तेदारों ने वीरेन्द्र को अचेत पड़े देखा। शरीर में सांप के काटने के निशान दिख रहें थे। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी बच्चों के साथ अल्मोड़ा गई हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।