उत्तराखंड: आंचल दूध की कीमतों में इजाफा, इतनी हुई नई कीमतें, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। मदर डेयरी और अमूल दूध ने कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। जिसके बाद उत्तराखंड में आंचल दूध ने दामों बढ़ोत्तरी की है।

दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब आंचल दूध दो से ढाई रुपये तक महंगा होगा। जिसमे देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और चंपावत में इसके दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। वहीं कुछ जिलों में नई कीमतें कल चार तो कुछ में छह मई से लागू होगी। जिसमे देहरादून जिले में पांच मई से और हरिद्वार जिले में छह मई के बाद दूध की नई कीमत लागू होगी। वही, चंपावत जिले में नयी कीमतें छह मई से लागू होगी।
📌📌📌नैनीताल जिले में स्टैंडर्ड दूध एक लीटर की कीमत 58 से बढ़ाकर 60 रुपये हो गई है। फुल क्रीम दूध की कीमत 66 से बढ़ाकर 68 रुपये कर दी गई है। कॉउ मिल्क 56 से बढ़ाकर 58 रुपये हो गई है।
📌📌📌ऊधमसिंह नगर जिले में स्टैंडर्ड दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 और फुल क्रीम दूध की कीमत 66 से बढ़ाकर 70 एवं कॉउ मिल्क 56 से बढ़ाकर 60 रुपये हो गई है।
📌📌📌देहरादून जिले में डबल टोन्ड दूध एक लीटर की कीमत 50 से 52 रुपये, टोन्ड की 56 से 58, स्टैंडर्ड की 66 से 68, फुल क्रीम की 68 से 70 और कॉउ मिल्क की 58 से 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
📌📌📌चंपावत जिले में स्टैंडर्ड दूध की कीमत 60 से 62 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर की गई है।