उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में आज अन्नकूट मेला आयोजित किया जाएगा।
केदारनाथ मंदिर में अन्नकूट मेले का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व यानी आज मध्य रात्रि को लगने वाला अन्नकूट मेला शुक्रवार मध्य रात्रि आयोजित किया जाएगा। प्रतिवर्ष रक्षाबंधन से एक दिन पहले केदारनाथ मंदिर में अन्नकूट मेला (भतूज) धूमधाम से मनाए जाने की परम्परा है। जो सदियों से चली आ रही है। केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी बागेश लिंग भगवान शिव के स्वयंभू लिंग की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करने बाद नए अनाज का लेप लगाकर स्वयं भू लिंग का श्रृंगार किया जाएगा। भगवान केदारनाथ में स्थित स्वयंभू लिंग को नए अनाज के भोग लगाने की परम्परा है जिसे स्थानीय बोली में भतूज का मेला भी कहा जाता है। इस अद्भुत और अलौकिक दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त केदारनाथ धाम पहुंचते हैं।