अल्मोड़ा जिले के भाजपा मंडल भिकियासैंण के पदाधिकारियों ने रानीखेत विधानसभा से डॉ.प्रमोद नैनवाल को प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर पार्टी निर्णय का विरोध किया।
पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा:
मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र संयोजकों व बूथ अध्यक्षों ने अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भेज दिया है।
रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं में असंतोष:
गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष को भेजे सामूहिक इस्तीफा पत्र में कहा है रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष है जिसकी वजह दो बार पार्टी से निष्कासित प्रमोद नैनवाल को प्रत्याशी घोषित किया जाना बताया है। पदाधिकारियों ने पदों से इस्तीफा देते हुए संगठन का कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है।
ये लोग मौजूद रहे:
जिसमें मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मला शर्मा, मंडल महामंत्री संदीप खुल्बे, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह व सुरेंद्र सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिनेश बसनाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीवन्तीदेवी, कार्यकारिणी आमंत्रित सदस्य पान सिंह मावड़ी, नरेंद्र बिष्ट, गोविंद रावत, तारादत्त शर्मा, गोविंद बिष्ट, कुबेर सिंह, तारा बिष्ट,फकीरराम, किशन सिंह, हरिसिंह, ईश्वर सिंह, मोहन राम, महिपाल सिंह सहित 57 भाजपाई शामिल हैं।