उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पंहुच रहें हैं। ऐसे में ठगों का गिरोह भी बढ़ रहा है।
ठगों का जाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें केदारनाथ दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर एक युवक के साथ ठगी हुई है। ठगों ने कर्नाटक के 17 तीर्थयात्रियों से 12 लाख 75 हजार रुपये की ठगी की। यात्रियों को ऑनलाइन हेली टिकट और रूम बुकिंग के साथ ही मंदिरों में वीवीआईपी दर्शन कराने का झांसा दिया गया और लाखों की ठगी की।
धोखाधड़ी का हुआ अहसास
पीड़ित ने इंस्टाग्राम पर इससे संबंधित विज्ञापन दिखा। इसके जरिये एक व्यक्ति से संपर्क हुआ। खुद को बुकिंग एजेंट बताते हुए उक्त व्यक्ति ने चार दिन के पैकेज का प्रति यात्री 75 हजार चार्ज बताया। झांसे में आकर 17 यात्रियों के कुल 12 लाख 75 हजार रुपये सुमति लाल ने बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। उन्हें बकायदा बुकिंग स्लिप मिली। तीन मई को सभी देहरादून पहुंचे। चार से यात्रा शुरू होनी थी। जब एजेंट को कॉल लगाई तो मोबाइल स्विच ऑफ आया। जिसके बाद पूछताछ में धोखाधड़ी का पता चला।
देखें वेबसाइट
उत्तराखंड सरकार की सरकारी वेबसाइट वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण कराया जा सकेगा। साथ ही मोबाइल ऐप touristcareuttarakhand पर भी पंजीकरण कराया जा सकेगा।
हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए हेली टिकट heliyatra.irctc.co.in पर बुक करें ।