उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कल शुक्रवार को जिम कार्बेट की 150वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिम कार्बेट की 150वीं जयंती के मौके पर आडोटोरियम हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे वन मंत्री सुबोध उनियाल भी समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर उन्होंने जिम कार्बेट की 150वी जयंती पर हर साल जिम कार्बेट अवार्ड देने की घोषणा की है। जिसमें उन्होंने कहा यह अवार्ड कार्बेट की स्मृति को स्मरणीय बनाने के लिए वन्य जीव संरक्षण के लिए काम करने वाले लोगों को दिया जाएगा। इसके अलावा डाक विभाग की ओर से भी जिम कार्बेट को श्रद्धाजंलि देते हुए उनकी 150 वीं जयंती पर दो हजार स्पेशल डाक कवर छापे गए हैं।
इस दौरान जिम कार्बेट की जयंती पर छापे गए डाक कवर व कार्बेट फाउडेंशन के उत्तराखंड में भालुओं के प्रति जागरूकता पोस्टर का भी वन मंत्री ने लोकार्पण किया।