उत्तराखंड: सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों को परिवहन निगम की सभी बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी सभी श्रेणी की बसों में राज्य आंदोलनकारियों के लिए बड़ी घोषणा की है।

राज्य आंदोलनकारियों के लिए अच्छी खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड परिवहन निगम अपनी सभी श्रेणी की बसों में राज्य आंदोलनकारियों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। अभी तक परिचालक केवल साधारण बसों में ही यात्रा को अनुमन्य मानते थे, लेकिन अब परिवहन निगम प्रबंधन ने आदेश दिए हैं कि राज्य आंदोलनकारियों को वाल्वो और वातानुकूलित बसों में भी मुफ्त यात्रा कराई जाए।

आदेश जारी

इस संबंध में आदेश भी जारी किए हैं। लेकिन यात्रा प्रदेश के भीतर ही मान्य होगी। प्रस्थान स्थान से गंतव्य स्थल के बीच में उत्तर प्रदेश का भू-भाग पड़ता है तो भी यात्रा मुफ्त ही मानी जाएगी।