उत्तराखंड: योग प्रशिक्षकों को बड़ी सौगात, 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, मेरिट के आधार पर होंगे साक्षात्कार, ऐसे होगा चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में योग प्रशिक्षकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश में योग प्रशिक्षकों को धामी सरकार ने बड़ी सौगात दी है।

प्रकिया शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसमें योग प्रशिक्षकों के मेरिट के आधार पर साक्षात्कार होंगे। एक से आठ अगस्त के बीच अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे। इसके लिए बुलाए जाने के लिए समय सारणी तय कर दी गई है। इसके बाद 11 अगस्त से चयनित अभ्यर्थियों को महाविद्यालयों में तैनाती मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग, कौशल विकास एवं सेवा योजना विभाग के बीच रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से 640 आवेदन पत्रों पर ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की सहमति बनी है।

जारी होगी सूची

जिसमें अभ्यर्थियों को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में अधिकतम 10-10 अंक, स्नातक में 20, पीजी डिप्लोमा, एम.ए. योगा में 30 एवं अनुभव के लिए प्रति वर्ष तीन अंकों का प्रावधान कर अधिकतम 30 अंक निर्धारित किए गए हैं। जबकि साक्षात्कार के लिए 50 अंकों का निर्धारण किया गया है। 25 जुलाई तक अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी।