उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सभी काॅलेजों में छात्रसंघ चुनाव जल्द होने वाले हैं। इस संबंध में आदेश भी जारी हो गये है।
आदेश जारी हुआ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सभी काॅलेजों में छात्र संघ चुनाव सात नवंबर को होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के मुताबिक प्रदेशभर के कॉलेजों में एक ही दिन चुनाव संपन्न किए जाएंगे। जिसके बाद उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सीएस सूंठा ने सभी शासकीय व अशासकीय कॉलेज के प्राचार्यों को चुनाव कराने का आदेश भेज दिया है।