नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। अप्रैल का महीना चल रहा है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव हो रहा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है। इसके चलते नैनीताल जू में वन्य जीवों को गर्मी से बचाने के लिए जू प्रबंधन उपायों में लगा है।
वन्यजीवों के खान पान में बदलाव
📌📌📌मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए वन्य जीवों के खानें में बदलाव किया गया है। जिसमे अतिरिक्त डाइट गर्मी में कम कर दी है।
📌📌📌जाड़े में भालू को दिया जा रहा अतिरिक्त शहद और गुड़ बंद कर दिया है।
📌📌📌कैट फैमिली के जानवरों को दिए जाने वाले प्रोटीन युक्त मांस की मात्रा भी कम कर दी गई है।
📌📌📌उद्यान के पक्षियों को अतिरिक्त अंडे भी नहीं दिए जा रहे हैं।
📌📌📌इसके अलावा धूप से बचाने के लिए बाड़ों के ऊपर ग्रीन नेट डाली गई है।
📌📌📌वहीं रेड पांडा के बाड़े में गर्मी कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है।