देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। तेजी के साथ समय बदल रहा है। साथ ही अब डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल बढ़ने लगा है।
शानदार रहें ट्रायल के नतीजे
इसी कड़ी में अब ट्रेनों में भी एटीएम की व्यवस्था की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नासिक के मनमाड से मुंबई के बीच पंचवटी एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। बीते मंगलवार को पंचवटी एक्सप्रेस में इसका एक्सपेरिमेंट भी किया गया है। इस ट्रेन के एसी कोच के अंदर देश के पहले एटीएम का सफल परीक्षण किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एक-दो जगहों को छोड़कर हर जगह ट्रायल सफल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया है कि एटीएम मशीन ट्रेन के अंदर काम कर रही है या नहीं, इसकी लगातार निगरानी की जाती रहेगी।