उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को बड़ी राहत दी है।
अधिसूचना जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम के निर्देश पर राज्य सरकार ने उत्तराखंड के वाहन स्वामियों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करते हुए पुराने (15 वर्ष) कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में वृद्धि को आगे बढ़ा दिया है। यानि अब फिटनेस फीस में वृद्धि आगामी 21 नवंबर 2026 तक स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत ने अधिसूचना जारी की।
कहीं यह बात
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में 15 वर्ष पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में 10 गुना तक की वृद्धि की गई थी। प्रदेश की जनभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि उत्तराखंड के वाहन स्वामियों पर इसका तात्कालिक बोझ नहीं डाला जाएगा। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में की गई वृद्धि को देखते हुए हमने इसे उत्तराखंड में एक वर्ष के लिए स्थगित कर दिया है। इस अवधि में पूर्व निर्धारित फीस ही लागू रहेगी। आने वाले समय में केंद्र सरकार द्वारा किये जाने वाले पुनरीक्षण के अनुसार ही राज्य में नई दरें लागू की जाएंगी।