उत्तराखंड से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां पौड़ी में होली पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। पौड़ी जनपद के पैठाणी-खंड मोटर मार्ग पर चुठाणी बैंड के समीप गुरुवार को एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
हादसे में 4 लोगों की मौत-
जानकारी के अनुसार गुरुवार को चमोली जनपद के पट्टी चांदपुर के बिसौणा गांव से होल्यारों की टीम होली खेलने पौड़ी के पैठाणी बाजार में पहुंची। यहां उन्होंने होली खेली। जिसके बाद घर वापसी के दौरान सायं करीब साढ़े तीन बजे होलियारों का वाहन चुठाणी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवकों ने स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही अन्य 10 लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
सीएम ने जताया दुख-
इस हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट कर दुख जताया।