उत्तराखंड: आईएएस, आईपीएस से लेकर आउटसोर्स के कर्मचारियों के लिए अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति, इस दिन से लागू होगी व्यवस्था, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड से अब सचिवालय में सेवाएं देने वाले आईएएस, आईपीएस से लेकर आउटसोर्स के कर्मचारियों की भी बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी।

बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक मई से बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य होगी। जिसमे उत्तराखंड सचिवालय में सेवाएं देने वाले आईएएस, आईपीएस से लेकर आउटसोर्स के कर्मचारी भी बायोमीट्रिक हाजिरी लगाएंगे। इस संबंध में मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आदेश जारी कर दिया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एक मई से सचिवालय में सभी सेवाओं के अधिकारी, कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य होगी। जिसमे सचिवालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, प्रांतीय सिविल सेवा, न्यायिक सेवा, सचिवालय सेवा, वित्त सेवा और आउटसोर्स कार्मिकों को रोजाना निर्धारित समयावधि में बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से लगानी होगी।