उत्तराखंड: भाजपा ने तीन नगर निकायों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा, इतने जून को होगा मतदान

उत्तराखंड: उत्तराखंड में तीन नगर निकायों के आगामी चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार, पार्टी ने स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया है।

​घोषित प्रत्याशियों की सूची

• ​नगर पालिका परिषद (नरेंद्रनगर): राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार
• ​नगर पंचायत (पाटी): नवीन राम
• ​नगर पंचायत (गढ़ी नेगी): सचिन बाठला

​चुनाव कार्यक्रम

• ​27 मई: नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत।
• ​09 जून: तीनों निकायों में मतदान (वोटिंग) संपन्न होगी।
• ​11 जून: मतगणना (काउंटिंग) के साथ ही चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।