उत्तराखंड: भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का किया विस्तार, 8 नए चेहरे हुए शामिल, जुगरान और शादाब शम्स को भी मिली जगह

उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूती देने और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अपनी प्रदेश प्रवक्ता टोली का विस्तार किया है।

की घोषणा

जिसमें पार्टी ने आठ नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी कुंदन परिहार ने इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी की हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों के तहत यह विस्तार किया गया है।

किसे कहां से मिली जिम्मेदारी

• ​देहरादून महानगर: रवींद्र जुगरान और शादाब शम्स
• ​कोटद्वार: अनुकृति गुसांई और विश्वजीत नेगी
• ​ऊधमसिंह नगर: राजेश शुक्ला
• ​नैनीताल: सुरेश तिवारी
• ​देहरादून ग्रामीण: सत्यवीर चौहान
• ​ऋषिकेश: मनोज जखमोला