उत्तराखंड: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे पर आ रहें हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 मई से राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सरकार-संगठन समन्वय से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।
तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन राज्य सरकार और पार्टी तंत्र के कामकाज का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष 28 मई को देहरादून पहुंचने के बाद पार्टी मुख्यालय में मंत्री समूह और कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। वहीं, 29 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। इन बैठकों में जनसंपर्क अभियानों, संगठन और सरकार के समन्वय और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन किया जाएगा। इसी दिन प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों, जिला पंचायत अध्यक्षों, मेयरों और ब्लॉक प्रमुखों के साथ भी विस्तृत बैठक प्रस्तावित है। 30 मई को बूथ स्तर की बैठक, युवा संवाद कार्यक्रम और प्रबुद्ध गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। देहरादून स्थित शिवालिक कॉलेज में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी में शिक्षाविदों, सामाजिक प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के शामिल होने की संभावना है। प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया जाएगा।