उत्तराखंड: उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल क्षेत्र की खूबसूरत वादियों में आयोजित होने जा रही देश की सबसे चुनौतीपूर्ण और अनूठी मैराथन की तैयारियां तेज हो गई हैं।
मैराथन का आयोजन
जिसमें आगामी 31 मई को चमोली जिले की नीति घाटी में होने वाली “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026” को लेकर धावकों में भारी उत्साह है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महा-आयोजन के लिए देश के 27 राज्यों से 900 से अधिक धावकों ने अपना पंजीकरण कराया है। यह मैराथन उत्तराखंड के सीमांत और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में साहसिक खेल और ‘बॉर्डर टूरिज्म’ (सीमांत पर्यटन) को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। जिसमें भारत के कोने-कोने (27 राज्यों) से आ रहे 900+ एथलीट नीति घाटी की कठिन चढ़ाइयों और कम ऑक्सीजन वाले माहौल में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सप्ताह का शेड्यूल
• 27–30 मई: धावकों का नीती घाटी आगमन
• 31 मई: नीती घाटी में 75 किमी अल्ट्रा रन और फुल मैराथन
• 01 जून: 5, 10 और 21 किमी (हाफ) मैराथन
• 02 जून: माउंटेन बाइकिंग रेस