उत्तराखंड: भाजपा ने निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा, लोगों को बताई ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था। इस हमले में 26 मासूम लोगों ने अपनी जान गंवाई। इस हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह किया। जिसमे 100 आतंकी मारे गए।

निकाली तिरंगा यात्रा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के जश्न में देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रहीं हैं। उत्तराखंड में भी भाजपा ने तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। देहरादून में बीते कल मंगलवार को‌ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समेत पार्टी के नेता, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने पहुंचे।यह यात्रा चीड़बाग से परेड ग्राउंड तक निकाली गई। बताया कि यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाते हुए आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को जाहिर करना है।

ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों के बारे में देगी जानकारी

भाजपा द्वारा आज 13 मई से 23 मई तक 10 दिवसीय तिरंगा यात्रा की योजना बनाई गई है। इस मौके पर पार्टी हर नागरिक तक पहुंचकर उन्हें ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों के बारे में बताएगी। भाजपा ऑपरेशन सिंदूर में मिली सफलता के बाद मंगलवार से समूचे देश में जुलूस, रैली, कॉर्नर मीटिंग्स, जनसभा आयोजित करेगी।