March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: बागेश्वर से शुरू होगी भाजपा की कुमाऊं में विजय संकल्प यात्रा, जाने


2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। जिसमें 19 दिसम्बर को भाजपा की कुमाऊं में विजय संकल्प यात्रा बागेश्वर से शुरू होगी। इस संबंध में जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दी। मंत्री ने यह भी कहा कि विजय संकल्प यात्राओं में गृह मंत्री, रक्षा मंत्री समेत करीब 15 केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

शामिल होंगे मंत्री-

इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल होंगे। यह यात्रा खटीमा में संपन्न होगी। इसी तरह गढ़वाल मंडल में विजय संकल्प यात्रा 18 दिसंबर को हरिद्वार से शुरू होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे और गढ़वाल की यात्रा उत्तरकाशी में संपन्न होगी।