उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड और येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रहीं बारिश से सड़कों पर आवाजाही भी खतरनाक हो रहीं हैं। नदी नाले उफान पर है। जगह जगह से भारी बारिश से हो रहे नुकसान की खबर सामने आ रही है।
भारी बारिश का अलर्ट
वहीं लगातार हो रहीं भारी बारिश से पुलों पर भी खतरा पैदा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी बारिश से रविवार को हल्द्वानी-देहरादून स्टेट हाईवे पर चकलुवा के पास बने पुल को भी खतरा बढ़ गया है। पानी के तेज बहाव ने पुल के दोनों पिलर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। इससे खतरा और बढ़ गया है। ऐसे में लगातार हो रहीं बारिश से कभी भी पुल ढह सकता है।