उत्तराखंड ब्रेकिंग: आम आदमी पार्टी के नेता के बेटे का होटल में मिला शव, मचा हडकंप

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर देहरादून से सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे का शव देहरादून के जाखन स्थित एक होटल में मिला है।

कमरे में मिला शव-

जानकारी के अनुसार एसएस कलेर आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। उन्होंने अभी कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद वह खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। एसएस कलेर के बेटे का नाम सिकंदर कलेर है। वह बुधवार की शाम को होटल में कमरा लेकर रूका हुआ था। वह कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। वही मौके पर पंहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है।