उत्तराखंड ब्रेकिंग: यहां असंतुलित होकर खाई में गिरा बोलेरो वाहन, चाचा-भतीजी की मौत, 4 की हालत गंभीर


नैनीताल से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लाक के छतौला गांव में वाहन असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वही अन्य चार लोग घायल हो गये।

खाई में गिरा वाहन-

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को छतौला गांव निवासी सुरेश राम(34) पुत्र बहादुर राम बोलेरो यूके 04 टीए 9858 से स्वजनों के साथ छतौला रोड से अपने गांव की ओर रवाना हुआ। सभी लोग गांव में स्थित निर्माणाधीन भवन को देखने के लिए निकले थे। तभी वाहन संतुलन खो बैठा। जिसके बाद बोलेरो असंतुलित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई की ओर पलट गया। बताया जा रहा है कि यह वाहन चार दिन पहले खरीदा गया था। इस हादसे में चाचा-भतीजी की मौत हो गई। वही 4 लोग घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

2 की मौत, अन्य 4 लोग घायल-

मृतकों की पहचान वाहन चालक सुरेश व उसकी चार वर्षीय भतीजी पीहू पुत्री कपिल चंद्र के रूप में हुई है। वही घायलों की पहचान शंकर राम, नीरज, कपिल, तथा अदिति के रूप में हुई है।