उत्तराखंड ब्रेकिंग: भाजपा में शामिल हुई पूर्व मिस इंडिया अनुकृति गुसाईं, कई समर्थकों ने भी थामा भाजपा का दामन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं भाजपा शामिल हो गई है।

भाजपा में शामिल हुई अनुकृति गुसाईं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुकृति गुसाईं ने आज देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। अनुकृति गुसांई कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में 2022 में लैंसडाैन विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी है। अनुकृति को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें अनुकृति गुसाईं मिस इंडिया भी रह चुकी हैं।

ली भाजपा की सदस्यता

इसके अलावा ऊधम सिंह नगर की जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और कांग्रेस नेता सुरेश गंगवार भी भाजपा में शामिल हुए।