उत्तराखंड ब्रेकिंग: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पद के लिए आरक्षण जारी, अल्मोड़ा समेत इन जिलों में महिला सीट

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव पद के लिए आरक्षण जारी किया गया है। जिसमें अल्मोड़ा समेत कुछ जिलों में महिला सीट जारी की हैं। उत्तराखंड सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायतों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) के सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी है।

यहां देखें-

📌📌अल्मोड़ा महिला
📌📌बागेश्वर महिला (एससी)
📌📌चंपावत सामान्य
📌📌चमोली सामान्य
📌📌देहरादून महिला
📌📌नैनीताल सामान्य
📌📌पौड़ी महिला
📌📌पिथौरागढ़ अनुसूचित जाति
📌📌रुद्रप्रयाग महिला
📌📌टिहरी महिला
📌📌उधमसिंह नगर ओबीसी
📌📌उत्तरकाशी सामान्य