उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल हाईकोर्ट ने बीते कल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगी रोक हटाई। जिसके बाद आज संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी हो गया है।
संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पंचायत चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। 12 जिलों में चुनाव दो चरणों में चुनाव होंगे। 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी।
📌📌दो जुलाई से नामांकन होंगे।
📌📌24 जुलाई व 28 जुलाई को मतदान होगा।
📌📌मतगणना 31 जुलाई से प्रारम्भ होगी।

