उत्तराखंड: 47वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस 2025 के ब्रोशर का विमोचन, इस दिन से आयोजित होगा सम्मेलन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) देहरादून चैप्टर द्वारा 47वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस 2025 आयोजित किया जाना है।

किया विमोचन

जिस पर 47वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स कॉन्फ्रेंस 2025 के ब्रोशर का विमोचन किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका विमोचन राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया। बताया है कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 13 से 15 दिसंबर 2025 तक देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का विषय विकसित भारत @ 2047 के लिए जनसंपर्क विज़न रखा गया है। कहा यह सम्मेलन न केवल विचारों के आदान-प्रदान का मंच बनेगा, बल्कि भारत@2047 की दृष्टि को सशक्त बनाने में भी योगदान देगा।