उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। शीतकाल के लिए
चारधाम के कपाट बंद हो गये है।
इतने लाख का बजट जारी
इसके बाद अब शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के लिए इस शीतकालीन चारधाम यात्रा में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग ने बजट जारी किया है। विभाग ने तीन जिलों को शुरूआती चरण में 70 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इससे यात्रा मार्गों पर पार्किंग, रेन बसेरा और शौचालय आदि की सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। अन्य जिलों से भी यात्रा प्रशासन संगठन के माध्यम से डिमांड मांगी गई है। राज्य सरकार ने शीतकालीन यात्रा के लिए जिलों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जनपद को 25-25 लाख रुपये आवंटित कर दिए गए हैं। जबकि, चमोली जिले को 20 लाख रुपये की धनराशि दी गई है।