उत्तराखंड: राज्य भर के स्कूलों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 400 करोड़ रुपये का रखा गया बजट प्रस्ताव

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज देहरादून में राज्य के उच्च शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा के साथ-साथ बेसिक शिक्षा के अधिकारियों के साथ बैठक की।

400 रुपए करोड़ का प्रस्ताव

बैठक में रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और उत्तरकाशी में नवोदय विद्यालयों के भवनों के निर्माण के लिए 120 करोड़ रुपये की मांग की गई। इसके अलावा राज्य भर के स्कूलों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट का प्रस्ताव भी रखा गया।

09 सैनिक विद्यालयों के प्रस्ताव केन्द्र सरकार को उपलब्ध कराये गये

बैठक में बताया गया कि राज्य स्तर से 35 केन्द्रीय विद्यालयों और 09 सैनिक विद्यालयों के प्रस्ताव केन्द्र सरकार को उपलब्ध करा दिये गये हैं । जिस पर केंद्र की सहमति मांगी गई है।