उत्तराखंड: आज से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा का बजट सत्र शुरू, अलर्ट मोड पर पुलिस

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा। बजट सत्र देहरादून में आयोजित होगा। विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।

आज 26 फरवरी से होगा बजट सत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विधानसभा का बजट सत्र आज 26 फरवरी से एक मार्च तक देहरादून में आयोजित किया जाएगा। आज सुबह 11 बजे से सदन की कार्रवाई शुरू होगी। धामी सरकार सदन में वित्तीय वर्ष 2024- 25 का बजट पेश करेगी। इसमें सरकार सदन में 90 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट पेश कर सकती है।