उत्तराखंड: वन विभाग में 30 IFS अधिकारियों के बंपर तबादले, हुए कई बड़े बदलाव, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिसमें उत्तराखंड सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले किए हैं।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सूची भी जारी कर दी गई है। तबादले से जुड़ी बहुप्रतीक्षित सूची जारी की गई है। तबादलों में वन मुख्यालय, शासन, प्रतिनियुक्ति और फील्ड पोस्टिंग पर नए चेहरों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दरअसल यह तबादला सूची लंबे समय से लंबित थी, जिसे कुछ अहम पदों पर पुनर्विचार के बाद अंतिम रूप दिया गया है।

यह नाम शामिल

📌📌प्रमुख वन संरक्षक हॉफ समीर सिन्हा प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) के रूप में अपनी जिम्मेदारी के साथ-साथ कैंपा का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
📌📌रंजन कुमार मिश्रा से वन संरक्षण नोडल अधिकारी अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है‌।
📌📌उत्तराखंड वन विकास निगम में नीना ग्रेवाल को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया।
📌📌एसपी सुबुद्धि को अब प्रमुख वन संरक्षक वन संरक्षण नोडल अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
📌📌सुशांत पटनायक को वन अग्नि एवं आपदा प्रबंधन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।
📌📌तेजस्विनी पाटिल को मुख्य वन संरक्षक और निर्देशक वन प्रशिक्षण पद से हटाया गया, इसकी जगह उन्हें मुख्य वन संरक्षक कार्य योजना और कुमाऊं चीफ की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌आईएफएस संजीव चतुर्वेदी से कार्य योजना की जिम्मेदारी वापस ली गई उन्हें मुख्य वन संरक्षक, निदेशक वानिकी प्रशिक्षण अकादमी की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌धीरज पांडे को गढ़वाल का चीफ नियुक्त किया गया है।
📌📌CF के रूप में साउथ सर्किल की जिम्मेदारी अब नीतीश मणि त्रिपाठी को दी गई है। नीतीश मणि त्रिपाठी अब तक जैव विविधता में तैनात थे। वहीं साउथ सर्किल में CF के रूप में जिम्मेदारी देख रहे टीआर बीजू लाल को उनकी जगह उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।
📌📌साउथ सर्किल में CF के रूप में जिम्मेदारी देख रहे टीआर बीजू लाल को
📌📌पंकज कुमार को नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व की जिम्मेदारी से हटाकर वन संरक्षक अनुसंधान नियुक्त किया गया है।
📌📌चंद्रशेखर जोशी को नैनीताल डीएफओ से हटाकर प्रभारी वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं बनाया गया है।
📌📌आकाश गंगवार को नैनीताल का डीएफओ नियुक्त किया गया है।
📌📌वैभव कुमार को हरिद्वार डीएफओ से हटाकर चकराता डीएफओ बनाया गया। उनकी जगह स्वप्निल को हरिद्वार डीएफओ नियुक्त किया गया है।
📌📌दिगंथ नायक को नरेंद्र नगर का डीएफओ बनाया गया।
📌📌जीवन मोहन को नरेंद्र नगर से हटाकर लैंसडाउन डीएफओ नियुक्त किया गया है।
📌📌अभिमन्यु को चकराता से हटाकर गढ़वाल डीएफओ नियुक्त किया गया है।
📌📌सर्वेश कुमार को केदारनाथ का डीएफओ बनाया गया है।
📌📌ध्रुव सिंह मार्तोलिया को रामनगर डीएफओ की जिम्मेदारी दी गई है।
📌📌तरुण एस को कालागढ़ का डीएफओ बनाया गया. राहुल मिश्रा से यह जिम्मेदारी वापस ली गई है।
📌📌महातिम यादव को उपनिदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व से हटाकर अब उपवन संरक्षक नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की जिम्मेदारी दी गई है।
📌📌आदित्य रन को बागेश्वर का डीएफ को बनाया गया है।
📌📌रजत सुमन को रुद्रप्रयाग का डीएफ को बनाया गया है।
📌📌प्रणाली रमेश को उपवन संरक्षक वन संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई।
📌📌नरेश कुमार को अपर प्रमुख वन संरक्षक जाएका भेजा गया है।