नैनीताल से जुड़ी दुःखद खबर सामने आई है। यहां रामनगर रानीखेत हाईवे पर एक प्राइवेट बस ने स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई।
रोडवेज के पास प्राइवेट बस ने स्कूटी को रौंदा
शुक्रवार को पंपपुरी निवासी गिरीश चंद्र पांडे उम्र 40 साल और पूर्व फौजी विक्रम सिंह नेगी उम्र 38 साल स्कूटी पर सवार होकर स्थानीय शमशान घाट जा रहे थे। बताया कि शहर निवासी किसी की मौत होने पर अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रोडवेज के पास प्राइवेट बस ने स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में घायल दोनों को अस्पताल ले गए। जहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया है।
दोनों के परिवार में मचा कोहराम
बताया कि मृतक विक्रम सिंह कुछ साल पहले ही फौज से रिटायर्ड होकर आए थे, जबकि पांडेय पर्यटन से संबंधित कारोबार करते थे। दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।