उत्तराखंड: सीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई।

बैठक का आयोजन

इस बैठक में 19 प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में बैठक में छोटे अपराधों को लेकर महत्वपूर्ण सुधार किया गया। साथ ही सरकार ने सात पुराने एक्ट हटाकर उनकी जगह जन विश्वास एक्ट लागू करने का निर्णय लिया है। 

19 प्रस्तावों को मंजूरी

📌📌आवास विकास में चार बिंदु को स्वीकृति दी गई।
📌📌ग्रीन बिल्डिंग निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए प्लैटिनम श्रेणी को 5%, गोल्ड को 3% और सिल्वर को 2% अतिरिक्त FAR देने का निर्णय लिया गया।
📌📌एग्रीकल्चर लैंड पर अब रिजार्ट बनाया जा सकेगा।
📌📌पर्वतीय क्षेत्रों में 6 मीटर और मैदानी क्षेत्रों में 9 मी अप्रोच रोड पर रिजॉर्ट्स बनाया जा सकेगा।
📌📌टाउन प्लैनिंग स्कीम पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है।
कृषि भूमि के बदले मिलेगी शहरी और व्यावसायिक क्षेत्र में भूमि।
📌📌मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण और साइलेज योजना में दी जाने वाली सब्सिडी को 75 प्रतिशत से घटाकर 60 प्रतिशत करने का निर्णय
📌📌उत्तराखंड वित्त विभाग का सेवा कर अधिनियम अधिनियम संशोधन विधेयक लाने पर मुहर लगाई है।
📌📌टेक्निकल विश्वविद्यालय की भर्ती अब यूनिवर्सिटी स्तर पर ही की जाएगी।
📌📌लोक निर्माण विभाग में जूनियर के पद पर 5% पद के कर्मचारियों के लिए प्रमोशन का कोटा होगा।
📌📌नैनी सैणी एयरपोर्ट को अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया संचालित करेगी। इसके साथ ही सितारगंज के कल्याणपुर क्षेत्र में पट्टाधारियों के नियमितीकरण के लिए 2004 का सर्किल रेट लागू किया जाएगा।
📌📌राजस्व विभाग सितारगंज तहसील में कल्याणपुर में को 2004 से ही सर्किल रेट पर पट्टा का नियमितिकरण किया जाएगा।
📌📌डेयरी और सहकारिता विभाग का प्रस्ताव आया। मुख्यमंत्री घसियारी कल्याणी योजना 75% मिलने वाली सब्सिडी को 60 फ़ीसदी किया गया है।
📌📌पीडब्ल्यूडी में एलिवेटर रोड पर परियोजना पर रॉयल्टी और जीएसटी में छूट मिलेगी।
📌📌इंस्टीट्यूट ऑफ परफ्यूमरी किया गया है पहले सुगंधा पौधा संस्थान केंद्र था।
📌📌मोटर वाहन कर में 50 फ़ीसदी की छूट दी जाएगी।
📌📌उच्च शिक्षा विभाग में युवा मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना की मुहर में लगाइए जाएगी।
📌📌ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा उनको प्रदान की जाएगी और इसमें अध्ययन सामग्री ऑनलाइन वीडियो प्रैक्टिस पेपर शामिल है।
📌📌माध्यमिक शिक्षा विभाग में एक नई योजना लेकर आया है ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।
📌📌अभियोजन निदेशालय की स्थापना की जाएगी।
📌📌छोटे अपराधों को लेकर महत्वपूर्ण सुधार किया गया। सरकार ने सात पुराने एक्ट हटाकर उनकी जगह जन विश्वास एक्ट लागू करने का निर्णय लिया है। 52 एक्ट चिन्हित किए गए हैं जिनमें छोटे अपराधों में अब जेल की सजा की जगह सिर्फ जुर्माना लगाया जाएगा।