उत्तराखंड: आज शाम 6 बजे थम जाएगा चुनाव के लिए प्रचार अभियान

उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा के चुनाव होने वाले है। जिसके लिए सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई है। आज 12 फरवरी की शाम छह बजे  चुनाव के लिए प्रचार अभियान बंद हो जाएगा। 

यह होगी अनुमति-

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाता है।  जिसमें जनसभा, रोड शो, खुला प्रचार आदि नहीं होगा। हालांकि प्रत्याशियों को बिना ध्वनि विस्तारक यंत्रों के पांच लोगों से कम संख्या में घर-घर जाकर जनसंपर्क करने की अनुमति होगी।