उत्तराखंड: कैंटर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

यहां पर कैंटर की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई।  साइकिल सवार व्यक्ति मजदूरी का काम करता था और बरेली का निवासी था। यह मामला रूद्रपुर से सामने आया है।

मजदूर की मौत-

जानकारी के अनुसार किच्छा रोड पर कैंटर ने साइकिल सवार मजदूर को टक़्कर मार दी। इस हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी। वही चालक कैंटर मौके पर छोड़ फरार हो गया। जिसके बाद सूचना पर पुलिस पंहुची और कैंटर कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।