उत्तराखंड: ससुराल वालों द्वारा दहेज उत्पीड़न करने के मामले में पति समेत पांच के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। जहां दहेज उत्पीड़न मामले में एक व्यक्ति ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री के ससुरालियों पर उसकी पुत्री को दहेज के लिये प्रताड़ित व मारपीट करने का आरोप लगाया है।

जाने पूरा मामला-

जानकारी के अनुसार यह मामला काशीपुर का है। जहां ग्राम गंगापुर की समर कालोनी निवासी पंचम सिंह पुत्र कोतवाल सिंह ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें यह कहा गया है कि उसने अपनी पुत्री पूजा रावत का विवाह ग्राम कुंडेश्वरी की हिमालयन कालोनी निवासी तुलसी सिंह उर्फ कुलदीप सिंह पुत्र आलम सिंह के साथ किया था। शादी में दहेज भी दिया था। शादी के ससुराल वाले  दहेज के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। बीती 9 नवम्बर 2020 को वह व उसकी पत्नी दीपा अपनी पुत्री के ससुरालियों को समझाने गए। तो उन्होंने उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। उनके द्वारा इसकी सूचना पुलिस को देने पर पुलिस ने उनका मेडिकल सरकारी अस्पताल में कराया। बाद में उनके द्वारा कुंडेश्वरी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने गए। तब पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। काशीपुर महिला हेल्पलाइन में 26 नवम्बर 2020 को उसकी पुत्री व उसके पति की काउंसलिंग की गई। जिसमें कोई परिणाम नहीं निकला।
             
दर्ज किया मुकदमा-                                      

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 498ए, 323 आईपीसी में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।