उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में अचानक पुलिस की गाड़ी पंहुचने से हड़कंप मच गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की गाड़ी छठवें फ्लोर में बने वार्ड में पहुंची। पुलिस यहां महिला चिकित्सक से छेड़छाड़ के आरोपित नर्सिंग अधिकारी को गिरफ्तार करने के लिए पंहुची। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना मंगलवार की बताई गई है। जो बुधवार को सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट्स के मुताबिक एम्स की एक महिला डाक्टर ने सर्जरी विभाग के आपरेशन थिएटर में तैनात नर्सिंग अधिकारी सतीश कुमार पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। जिस पर मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज किया लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई। जिससे गिरफ्तारी की मांग को लेकर चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार किया। जिसके बाद चिकित्सकों के गुस्से को देखते हुए पुलिस एम्स पहुंची और गिरफ्तारी के लिए वाहन समेत छठी मंजिल स्थित वार्ड में पहुंच गई। वाहन को छठी मंजिल तक रैंप से ले जाया गया। जिसके बाद आरोपित को पकड़ने के बाद पुलिस उसे वाहन में बैठाकर इमरजेंसी के रास्ते बाहर आ गई।