उत्तराखंड: नशा मुक्ति केंद्र में युवक मौत मामले में प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। गुजराड़ा सहस्रधारा रोड स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत  हो गई थी।

नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज-

जिस पर इस मामले में परिजनों की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक के खिलाफ गैर इरादत हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

युवक की मौत-

जानकारी के अनुसार राजपुर एसओ मोहन सिंह के मुताबिक पंकज कुमार पुत्र सुखवीर सिंह निवासी 72 नई बस्ती नालापानी ने शिकायत कर बताया कि एक हफ्ते पहले उन्होंने अपने भाई अनुज कुमार को राजेश्वर नगर फेस-5 गुजराडा सहस्त्रधारा रोड देहरादून स्थित नशा मुक्ति केंद्र न्यू गोल्डन फ्यूचर सोसाइटी में भर्ती कराया था। वही प्रबंधक ने 40 दिनों तक कोई भी संपर्क न करने को कहा था। इस बीच बीती रात उनको नशा मुक्ति केंद्र से फोन आया और उनसे कहा गया कि अनुज की तबीयत खराब है। वह कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती है। जिस पर परिजन अस्पताल पंहुचे, लेकिन तब तक चिकित्सक अनुज को मृत घोषित कर चुके थे।