देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बिहार की राजनीति ने आज एक नया मोड़ ले लिया है। बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब सम्राट चौधरी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे।
कल लेंगे शपथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सम्राट चौधरी कल 15 अप्रैल को बिहार लोक भवन में सीएम पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हैं और मंत्रिमंडल की संभावित सूची भी सामने आने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी (जेडीयू कोटे से) को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। ये दोनों नेता भी कल सम्राट चौधरी के साथ शपथ ले सकते हैं।
संभावित मंत्रियों की सूची
रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्रिमंडल में एनडीए के सहयोगी दलों को भी पर्याप्त जगह मिलने की उम्मीद है।
• जेडीयू कोटे से: श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां और सुनील कुमार।
• बीजेपी कोटे से: विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह और दिलीप जायसवाल समेत कई अन्य नाम चर्चा में हैं।
• सहयोगी दल: संतोष कुमार सुमन (HAM), संजय पासवान (LJPR) और दीपक प्रकाश (RLM) को भी जगह मिल सकती है।