उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र दिलाने के लिए छात्र- छात्राओं को भ्रमित करने की जानकारी सामने आई है।
की यह अपील
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को सावधान रहने के लिए कहा है और आवेदन करने से पहले बोर्ड की मान्यता के संबंध में पुष्टि करने की अपील की है। दरअसल उत्तराखंड बोर्ड के संज्ञान में आया है कि दो संस्थान हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए प्रवेश दिलाने एवं प्रमाण पत्र देने के संबंध में छात्र-छात्राओ को भ्रमित कर रहे हैं। जिस पर विद्यार्थियों को किसी बोर्ड से संबंद्ध विद्यालय में प्रवेश लेने बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच अवश्य कर लेने की अपील की है।