उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026: मानसून धीमा होते ही केदारनाथ हेली सेवा इतने सितंबर से शुरू होने के आसार, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड: उत्तराखंड में मानसून का प्रभाव कम होते ही चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिसमें मौसम अनुकूल रहने पर आगामी 15 सितंबर से केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा दोबारा शुरू होने की संभावना है।

सितंबर से उड़ेगी केदारनाथ हेली सेवा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मानसून सत्र के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से स्थगित की गई केदारनाथ हेली सेवा को 15 सितंबर से पुनः संचालित करने की योजना है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के अनुसार, वर्तमान में 4 हेलीकॉप्टर कंपनियां संचालन में शामिल हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन बारिश से क्षतिग्रस्त हुए यात्रा मार्गों की मरम्मत और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा पुख्ता करने में जुटा हुआ है।