उत्तरकाशी: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। जिसमें विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस साल नया इतिहास रच रही है। चारधामों में प्रमुख गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
चारधाम यात्रा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष अब तक दोनों धामों में कुल 18.41 लाख (18,41,583) से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं, जो कि पिछले 11 वर्षों में सबसे अधिक है। इस वर्ष गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर तीर्थयात्रियों के लिए खोले गए थे। यात्रा के पहले चरण (19 अप्रैल से 15 सितंबर) के दौरान ही लगभग 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। यात्रा के दूसरे चरण में भी श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। इस कारण महज एक महीने से अधिक के अंतराल में ही दोनों धामों में कुल आंकड़ा 18.41 लाख के पार पहुंच गया।
• गंगोत्री धाम: अन्नकूट के पावन पर्व पर 10 नवंबर को शीतकाल के लिए कपाट बंद किए जाएंगे।
• यमुनोत्री धाम: भैया दूज के पर्व पर 11 नवंबर को कपाट बंद होंगे।
पिछले वर्षों का तीर्थयात्री आँकड़ा
| वर्ष | गंगोत्री धाम | यमुनोत्री धाम | कुल तीर्थयात्री |
|---|---|---|---|
| 2015 | 1,60,192 | 1,22,922 | 2,83,114 |
| 2016 | 2,87,727 | 1,60,524 | 4,48,251 |
| 2017 | 4,09,443 | 3,92,224 | 8,01,667 |
| 2018 | 4,47,585 | 3,94,395 | 8,41,980 |
| 2019 | 5,28,129 | 4,65,769 | 9,93,898 |
| 2020 | 23,868 | 7,850 | 31,718 |
| 2021 | 33,227 | 33,063 | 66,290 |
| 2022 | 6,24,516 | 4,85,688 | 11,10,204 |
| 2023 | 9,05,174 | 7,35,244 | 16,40,418 |
| 2024 | 8,15,273 | 7,14,755 | 15,30,028 |
| 2025 | 7,58,249 | 6,44,637 | 14,02,886 |
| 2026 | 9,74,324 | 8,67,259 | 18,41,583 |