उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2025: इस दिन से होगा चारधाम यात्रा का आगाज, यहां होंगे ऑनलाइन पंजीकरण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा कुछ महीनों में शुरू हो जाएगी। इसी बीच चारधाम यात्रा से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है।

चारधाम यात्रा जल्द‌ होगी शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम अब कुछ महीनों में शुरू होने वाली है। उत्तराखंड सरकार ने 2025 में होने वाली चारधाम यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से होगी। इसके बाद, बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि के दिन घोषित होगी।

यह रहेगी वेबसाइट

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल यात्रा के लिए 60% पंजीकरण ऑनलाइन और 40% ऑफलाइन होंगे। वहीं ऑनलाइन पंजीकरण 1 मार्च से उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (registrationandtouristcare.uk.gov.in) पर किया जा सकेगा।