उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026: चारधाम यात्रा के लिए हो रहें आनलाइन पंजीकरण, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अप्रैल माह से शुरू होने वाली है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है। इसी क्रम में आनलाइन पंजीकरण भी शुरू हो गये है।

आनलाइन पंजीकरण जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें पहले दिन 1,23,788, दूसरे दिन 1,09,403 ने पंजीकरण किया था। केदारनाथ धाम के लिए भी आनलाइन पंजीकरण एक लाख के पार हो गया है। तीसरे दिन चारों धाम के लिए 70,648 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। अब तक यमुनोत्री के लिए 55,761,गंगोत्री के लिए 56,912, केदारनाथ के लिए 1,02,103 और बदरीनाथ के लिए 89,063 पंजीकरण हुए हैं। बताया कि आफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू होगी। 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी।