उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026: इतने मार्च से बनेंगे वाहनों के ‘ग्रीन कार्ड’, सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अगले माह से शुरू होने वाली है। आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है।

ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में आगामी 23 मार्च से ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर सहित प्रमुख चेकपोस्टों पर व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे।

खबर के मुख्य बिंदु:

📌📌सख्ती और फिटनेस: दुर्घटना नियंत्रण के लिए वाहनों की फिटनेस जांच अनिवार्य होगी। बिना तकनीकी और भौतिक परीक्षण के कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे।
​📌📌वैधता के नियम: उत्तराखंड के वाहनों के लिए कार्ड 6 माह तक वैध रहेगा, जबकि बाहरी राज्यों के (12 सीट से अधिक) वाहनों और पर्यटक वाहनों के लिए इसकी वैधता केवल 15 दिन की होगी।
​📌📌इनके लिए अनिवार्य: श्रद्धालुओं के साथ-साथ अब केदारकांठा, फूलों की घाटी और हर्षिल जैसे स्थलों पर जाने वाले पर्यटक वाहनों को भी ग्रीन कार्ड लेना होगा। निजी वाहनों के लिए यह अनिवार्य नहीं है।
​📌📌चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण: यात्रा मार्ग पर सभी व्यावसायिक चालकों का नेत्र और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। बाहरी राज्यों के चालकों के लिए चेकपोस्टों पर विश्राम की व्यवस्था भी रहेगी।
​📌📌अनिवार्य दस्तावेज: वाहन मालिक को greencard.uk.gov.in पर आवेदन करना होगा। चालक का लाइसेंस ‘हिल इंडोर्स’ (पर्वतीय मार्गों का अनुभव) होना आवश्यक है।