1,661 total views, 4 views today
नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां धार्मिक पर्यटन में साधना एवं मेडिटेशन को भक्तिधाम नौकीचीयताल पहुंचे दंपत्ति ने मंदिर के पुजारी के साथ साइबर क्राइम किया।
पंडित के साथ ठगी-
जिसके बाद मंदिर के पुजारी ने तल्लीताल थाने में इसकी तहरीर दी है। जिसमें कहा गया कि भक्तिधाम में हमेशा पर्यटकों की आवाजाही रहती है। जो मुख्य रूप से यहां साधना, मेडिटेशन करने आते हैं। ऐसा ही एक दंपत्ति बीते दिनों यहां रुका था। जिन्होंने उनके साथ गूगल पे सिखाने की बात कही। वर्तमान समय की दरकार को देखते हुए उन्होंने इसे स्वीकार किया और उन्हें अपना मोबाइल दे दिया। इसी दौरान उन्होंने उस में गूगल पे डाउनलोड किया। उनके खाते से 1.20 लाख की धोखाधड़ी की। इसके बाद वह यहां से चले गए। उनके जाने के बाद उन्हें धोखाधड़ी का पता लगा। उन्होंने पुजारी जगदीश पांडे के खाते से 1.20 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। जिस पर उन्होंने पुलिस से इसकी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
More Stories
उत्तराखंड: जल्द 116 सीएचओ होंगे नियुक्त, विभिन्न जनपदों में रिक्त वेलनेस सेंटरों पर की जाएगी तैनाती
अग्निवीर को लेकर जरूरी जानकारी, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी शेयर करने वाले तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज